BJP leader gave sharp reaction on Priyanka Gandhi’s Kanker visit, said – first see Congress’s corruption in ‘Bhu-Pe Scanner’

CG Election 2023 : रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और आईटी सेल के प्रभारी दीपक म्हस्के ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भाजपा द्वारा गुरुवार को लॉन्च किया गया ‘भू-पे स्कैनर’ देखने की सलाह दी है।

रायपुर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दौरे में आएंगी। प्रियंका गांधी राज्य सरकार के एक कार्यक्रम ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ में भी भी शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया है कि कांकेर जिले के गोविंदपुर खेल मैदान में शुक्रवार छह अक्टूबर को 11 बजे ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रियंका गांधी वाद्रा कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि है मुख्यमंत्री बघेल कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रुपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रुपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। साथ ही साथ कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रुपये की सामग्री का वितरण विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किया जाएगा।

CG Assembly Election 2023 : म्हस्के ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा को भू-पे स्कैनर जरूर देखना चाहिए। फिर उन्हें पता चलेगा कि कांग्रेस ने पांच साल में कितना भ्रष्टाचार किया है। म्हस्के ने कहा, भू-पे स्कैनर के लॉन्च होते ही केवल एक ही दिन में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ की पूरी जनता भी इसे देखेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Instagram
Telegram
Scroll to Top